Advertisement

जिलास्तरीय बाल महोत्सव-2024 का आयोजन 15 से 18 अक्टूबर तक

जिलास्तरीय बाल महोत्सव-2024 का आयोजन 15 से 18 अक्टूबर तक

पलवल-10 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा
जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से जिलास्तरीय बाल महोत्सव-2024 का आयोजन 15 से 18 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिला बाल कल्याण परिषद के चेयरमैन एवं उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ द्वारा महोत्सव का शुभारंभ आगामी 15 अक्टूबर को ओल्ड जी. टी. रोड पलवल के नजदीक स्थित स्थानीय बाल भवन सामुदायिक केंद्र पलवल में किया जाएगा। 
जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा डागर ने बताया कि उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस बाल महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बाल महोत्सव जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास की भावना का भी विकास होता है।
श्रीमती सुरेखा ने बताया कि बाल महोत्सव में प्रथम वर्ग में पहली से पांचवीं कक्षा तक, दितीय वर्ग में छठी से आठवीं कक्षा तक, तृतीय वर्ग में नौंवी से दसवीं कक्षा तक व चतुर्थ वर्ग में ग्यारवीं से बारहवीं कक्षा तक की कुल चार वर्गों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 
जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में समूह नृत्य, एकल नृत्य, क्लासिकल नृत्य, देशभक्ति समूहगान, एकल गान, एकांकी नाटक, बेस्ट ड्रामेबाज, लड़कियों व लडक़ों के फन गेम्स, कार्ड मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, थाली पूजन एवं कलश डेकोरेशन, दीया केंडल डेकोरेशन, पोस्टर मेकिंग, स्कैचिंग आन स्पॉट, डीक्लेमेशन कांटेस्ट, क्विज कांटेस्ट,  हिंदी व अंग्रेजी में हस्त लेखन, रंगोली सहित आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 14 नवंबर को जिला उपायुक्त द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!