सत्यार्थ न्यूज़
रिपोर्टर-मनोज कुमार माली
सुसनेर, सोयत कला
स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत एमएसएमई मिनिस्ट्री व राष्ट्रीय हेंडलम और हेंडिक्राफ्ट के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ

सुसनेर नगर से एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम ) मिनिस्ट्री और राष्ट्रीय हैंडलूम व हेंडीक्राफ्ट के संयुक्त तत्वाधान में 6 सप्ताह का उद्यमिता विकास का कार्यक्रम दुर्गा श्री क्रिएशन द्वाराकिया गया ,जिसका सम्पूर्ण आयोजन ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक राजेशजागीरदार द्वारा किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समीर मुंदड़ा की उपस्थिति रही । समीर मुंदड़ा ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को उद्योग की ओर जुड़ने व घरेलू उद्योग प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया ।कार्यक्रम में ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ की महिला व ग्रहणी महिलाओं को लघु उद्योग भारती देवास महिला इकाई संयुक्त सचिव राधिका मुंदड़ा व सुसनेर महिला इकाई उपाध्यक्ष सायली देशमुख द्वारा हस्त कला का प्रशिक्षण दिया गया
उक्त आयोजन से पूर्व दुर्गा श्री क्रियेशन के तत्वाधान में सायली देशमुख द्वारा 50 महिलाओं का एम एस एम ई मिनिस्ट्री में पंजीयन करवाया गया कार्यक्रम की शुरुवात में एमएसएमई मिनिस्ट्री द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत करवाया तथा कलस्टर बनाने के लिए प्रेरित किया गया इस अवसर पर सुसनेर इकाई अध्यक्ष पीरूसिंह कांवल ,उपाध्यक्ष शिवनारायण विश्वकर्मा ,प्रेमसिंह ट्रेलर, ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय तिवारी, आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी लघु उद्योग भारती मीडिया प्रभारी मुकेश पाटीदार ने दी
















Leave a Reply