Advertisement

मतगणना के दौरान हुडदंगबाजी करने वालों की खैर नहीं, पुलिस के पुख्ता प्रबंध-चंद्र मोहन,एसपी पलवल।

मतगणना के दौरान हुडदंगबाजी करने वालों की खैर नहीं, पुलिस के पुख्ता प्रबंध-चंद्र मोहन,एसपी पलवल।

पलवल-07 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री चंद्र मोहन ने आज दिनांक पुलिस कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में अपराध बैठक लेते हुए आगामी 8 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव मतगणना के दौरान जिला पुलिस की और से किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों पर विचार विमर्श किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने तथा सभी कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से चुनाव के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली और समीक्षा उपरांत जरुरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विजय जुलुस के नाम पर असामाजिक तत्वों द्वारा हुडदंगबाजी किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं होगी ऐसा करने वालों की खैर नहीं, पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए है। उन्होंने कहा कि जिला के साथ लगती उत्तर प्रदेश सीमा पर पूरी चौकसी बरते तथा नियमित नाकों के अलावा संयुक्त नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों तथा व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें। आदतन अपराधियों की हिस्ट्री सीट खोलें तथा उनकी दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें।


पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि संदिग्ध प्रकार के व्यक्तियों से पूछताछ करके उन पर निगरानी रखने, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब विक्रेताओं, उद्घघोषित/जमानत तर्क,अति वांछित अपराधियों पैरोल जंपर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए।
👉🏻 सड़कों पर बिना नंबरों वाले वाहनों की चेकिंग की जाए तथा बिना कागजात के पाए जाने वाले व बुलेट पटाखा मोटरसाइकिलों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाए। शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटान किया जाए।
👉🏻 अपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति को हर हाल में सलाखों के पीछे डालने का काम करें। थाना में कोई भी व्यक्ति शिकायत लेकर आता है तो उसकी पूरी समस्या को सुने और उसे न्याय देने का काम करें। थाने में आने वाले के साथ अच्छा व्यवहार करें ताकि उसे लगे कि पुलिस से उसकी बात को अच्छे से सुनकर न्याय देने का काम किया है। महिला विरुद्ध अपराध में आरोपी को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार किया जा कर अभियोग का शीघ्र निस्तारण किया जाए। अदमपता फाइलों को कोर्ट में जमा कराए।
👉🏻 पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपराध बैठक में जिले के सभी पर्यवेक्षक अधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में चोरी, वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट, धोखाधड़ी जैसी घटनाओं के अपराधियों को तत्परता से पकड़ कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

इस बैठक में डीएसपी मुख्यालय पलवल श्री नरेश कुमार, डीएसपी हथीन श्री सुरेश भड़ाना, डीएसपी क्राइम अगेंस्ट वुमन पलवल श्री नरेंद्र खटाना,डीएसपी पलवल श्री विशाल कुमार, डीएसपी होडल श्री कुलदीप सिंह, डीएसपी चांदहट श्री महेंद्र सिंह ,सभी थाना प्रभारी,क्राइम यूनिट इंचार्ज, इलेक्शन सैल प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार तथा सम्बन्धित मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!