Advertisement

क्रिकेट खेलते समय बालक को आया हार्ट अटैक हुई मौत

सत्यार्थ न्यूज
रिपोर्टर
मनोज कुमार माली सुसनेर, सोयत कला

क्रिकेट खेलते समय बालक को आया हार्ट अटैक हुई मौत

*सुसनेर नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है जो पूरे नगर के लिए आश्चर्य में डालने वाली घटना है जी हां सुसनेर नगर में माखन उम्र 15 वर्ष पिता बने सिंह जाति सोंधिया ठाकुर निवासी सुसनेर श्री राम धर्मशाला पुरानी सब्जी मंडी अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए नवीन बस स्टैंड तहसील रोड स्थित मिडिल स्कूल ग्राउंड में खेल रहा था तभी अचानक वहां बेहोश हो गया दोस्तों के द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल पर लाया गया डॉक्टर के द्वारा जांच करने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया किसी दौरान अस्पताल में नवयुवक बच्चे मृत्यु हो जाने पर अस्पताल में काफी मात्रा में भीड़ एकत्रित हो गई


इसी दौरान पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह गुड्डू भैया ने डॉक्टर से वार्तालाप कर परिजनों को दिलासा दिलाया साथ ही वर्तमान विधायक भेरू सिंह बाबू परिहार के जनप्रतिनिधि नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि राणा चितरंजन सिंह एडवोकेट भी अस्पताल पहुंचे इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुटी पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार जनों को सौंप दिया गया*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!