Advertisement

मिशन शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम में किया वार्ड की दादी-नानी का सम्मान

सत्यार्थ न्यूज
रिपोर्टर मनोज कुमार माली सुसनेर, सोयत कला

मिशन शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम में किया वार्ड की दादी-नानी का सम्मान

सुसनेर नगर में शासन निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक मिशन शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना सुसनेर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रो पर बुजुर्ग महिला दादी-नानी सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में नगर के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 10 में कार्यक्रम का आयोजन कर वार्ड की बुजुर्ग महिला दादी-नानी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र की बुजुर्ग महिला जतन बाई, सुदीबाई, गीता बाई, मनोरमा बाई, कमलाबाई, सहायता बाई, बसंती बाई, मोहनी बाई, बसंती बाई, शाहिदा बी का सम्मान सेक्टर पर्यवेक्षक एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी शिवकन्या डोंडवा, आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता उर्मिला सिसोदिया एवं सहायिका राजू जादमें द्वारा पुष्पमाला से सम्मान किया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!