Advertisement

 महिला पुलिस थाना मंदसौर द्वारा महिला एंव बच्चो की सुरक्षा एंव उनके विरुद्ध घटित अपराधो की रोकथाम एवं जन-जागरुकता हेतु “अभिमन्यु” अभियान का कार्यक्रम सुभाष इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल मंदसौर मे संपन्न

न्यूज़ रिपोर्टर  – देवेन्द्र पंडियार

जनपद- मंदसौर

 

 महिला पुलिस थाना मंदसौर द्वारा महिला एंव बच्चो की सुरक्षा एंव उनके विरुद्ध घटित अपराधो की रोकथाम एवं जन-जागरुकता हेतु “अभिमन्यु” अभियान का कार्यक्रम सुभाष इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल मंदसौर मे संपन्न

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी महिला एंव बच्चो के विरूद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलु हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष कर पुरूषों को जागरूक करने हेतु पुर्वानुसार इस बार भी मध्य प्रदेश के सभी जिलो मे विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” दिनाकं 03.10.24 से 12.10.24 तक संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मंदसौर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक आनंद द्वारा संपुर्ण जिले में महिला एंव बच्चो की सुरक्षा एंव उनके विरुद्ध घटित अपराधो और रोकथाम हेतु “अभिमन्यु” अभियान चलाये जाने के निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारियो को दिये गये और आज नगर मंदसौर के प्रतिष्ठित सुभाष इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कुल मंदसौर में उक्त जागरुकता कार्यक्रम किया गया।

संक्षिप्त विवरण – आज दिनांक 04.10.2024 को मंदसौर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक आनंद के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौतम सोलंकी तथा महिला सेल उप पुलिस अधीक्षक मंदसौर सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिला थाना मंदसौर निरीक्षक आर.सी. दांगी व उनकी टीम द्वारा अभियान “अभिमन्यु” के उद्देश्यो से अवगत कराते हुए बताया कि पुरूषो मे लैंगिक समानता एवं एक दुसरे के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत करना, महिला अपराधो के प्रति संवेदनशील बनाना, अपराधो की जानकारी एवं दुष्परिणाम से अवगत कराना, बालको के क्रिया- कलापो के आकलन व दुष्परिणामो से अवगत कराना, तथा वर्तमान तकनीको के माध्यम से समाज मे व्याप्त अश्लीलता को दुर किये जाने की शिक्षा पर जोर दिया और बाल शोषण, हुमन ट्रैफिकिंग, छेडखानी, पीछा करना, अश्लील फब्तिया सायबर सुरक्षा एंव इसी प्रकृति के महिला एंव बच्चो पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरुक कर महिला बच्चो के लिये नवीन कानुनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिकता सुरक्षा संहिता, पास्को एक्ट, किशोर न्याय अधीनियम के प्रावधानो की जानकारी से अवगत कराया गया थाना प्रभारी श्री दांगी द्वारा शासन से जारी टोल फ्री नम्बर- 1098, 1090, 100, 108 के बारे मे जानकारी दी गई और बच्चो को निडर होकर अपनी बात बताने के लिये प्रोत्साहित किया गया बच्चों की जिज्ञासा को उत्तर देकर शांत किया।


कार्यक्रम मे महिला अधिकारी अन्नपुर्णा सोलंकी ने अपने संबोधन मे लैगिक समानता, असुरक्षित स्पर्श, अनजान व्यक्ति से गिफ्ट नही स्वीकारने और अकेले सुनसान स्थानो पर जाने से बचने पर जोर दिया इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म जेंडर इक्विलिटी व बाल योन शोषण प्रदर्शित की गई । कार्यक्रम के अंत मे थाना प्रभारी द्वारा सभा कक्ष मे उपस्थित बालक बालिकाओ और स्टाफ को लैगिंक भेदभाव न करने संबंधी शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर महिला थाना स्टाफ एंव स्कूल संचालक श्री विक्रम भटनागर, प्रिसीपल रमा भटनागर, कुसुम सकलेचा, इत्यादि मौजूद रहे। संचालक श्री विक्रम भटनागर द्वारा आभार व्यक्त करते हुए “अभिमन्यु” अभियान के दौरान बच्चो को दी गयी सारगर्भित जानकारी की प्रशंसा करते हुए बच्चो को जीवन में अपनाने और कठिन समय पर याद रखने की सलाह दी गयी।

ज्ञात हो कि “अभिमन्यु” अभियान के अन्तर्गत जिलें मे अगले दिनों में लगातार दुर्गाउत्सव पांडालो, गली मोहल्लो, सार्वजनिक स्थानो, अपराध बाहुल्य क्षेत्रो, शेक्षणिक संस्थानों इत्यादि स्थानों मे महिला एवं बच्चो के लिये कार्य करने वाले एनजीओ व अन्य संगठनों के समन्वय से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जावेगें।

सराहनीय भूमिका- आज के कार्यक्रम मे महिला पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी, प्र आर 100 संतोष जोशी, म. प्रआर 262 अनीता जाट, मप्रआर 255 अन्नपुर्णा सोलंकी, सउनि महेश मिश्रा की रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!