Advertisement

सोनभद्र -नालियों के टूटे ढक्कन बदलने और खुली नालियों को ढकने हेतु की मांग

नालियों के टूटे ढक्कन बदलने और खुली नालियों को ढकने हेतु की मांग

 

(समाजसेवी अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र)

 

(खुली नाली एवम टूटे ढक्कन से संक्रामक रोग फैलने की जताई आशंका)

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता समाजसेवी राकेश शरण मिश्र ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर नगरपालिका परिषद राबर्ट्सगंज के सभी वार्डो में नालियों के टूटे ढक्कन बदलने और खुली नालियों को ढकने की मांग की है।

श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि आने जाने वाले को नालियों के ढक्कन टूटे होने के कारण नाली के सड़े गंदे पानी के भयंकर बदबू से बहुत ही तकलीफ का सामना करना पड़ता है और साथ ही ढक्कन टूटने एवम नालियां खुली होने के कारण राहगीरों और छुट्टा पशुओं के नाली में गिरने का भय बना रहता है। श्री मिश्र ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में मांग किया है कि नगरवासियों को संक्रामक रोग से बचाने के लिए नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज के सभी वार्डो की नालियों के टूटे ढक्कन बदलने एवम खुली नालियों को जल्द से जल्द ढकने हेतु जिम्मेदार विभाग को निर्देशित करने का कष्ट करे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!