Advertisement

सोनभद्र -पेशाप कांड के दो और आरोपियों को पुलिस ने किया

पेशाप कांड के दो और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार

 

सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

शक्ति नगर पुलिस ने पेशाब कांड मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल अब तक कुल तिन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई

 

 

शक्तिनगर के चिल्काड़ाड़ निवासी पवन खरवार को शाम सात बजे बैरियर संख्या एक के पास अंकित भारती अपने सात-आठ साथियों के साथ घेर लिया और मारा-पीटा, उसके बाद पवन खरवार के उपर पेशाब करते हुए वीडियो भी बनाया। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि मनबढ़ युवकों द्वारा पवन खरवार को बेरहमी से मारापीटा जा रहा है। वायरल वीडियो में घायल पवन के गले के पास शर्ट का कालर खून से लथपथ है और जमीन पर बैठा हुआ है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक हाफ पैंट पहना युवक उसके उपर पेशाब कर रहा है और कुछ लोग गाली देते हुए वीडियो भी बना रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने शक्तिनगर थाने में धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), 351(2), 352, 109, 117(2), 133 बीएनएस और 7 सीएलए एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी थी। इस क्रम में शक्तिनगर पुलिस ने गुरूवार को पुलिस ने जहाँ अंकित भारती को गिरफ्तार किया वहीं आज सुबह 11.20 बजे थाना शक्तिनगर अन्तर्गत पी0डब्ल्यू0डी0 मोड़ से दो अन्य आरोपियों निमियाटाड निवासी श्रवण कुमार (23वर्ष) पुत्र शमशेर बहादुर और निखिल कुमार (21वर्ष) पुत्र रामजनम को गिरफ्तार कर लिया है।

 

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण –

 

 

1. प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह थाना शक्तिनगर

 

2. उ0नि0 योगेन्द्र पाण्डेय और उ0नि0 श्री प्रकाश थाना शक्तिनगर

 

3. हे0का0 जय प्रकाश, का0 केवल कुमार और का0 विनय थाना शक्तिनगर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!