Advertisement

स्व०पं०सूर्य नारायण चतुर्वेदी जी की शांति पाठ के साथ मनायी गयी छठवीं पुण्यतिथि संवाददाता

स्व०पं०सूर्य नारायण चतुर्वेदी जी की शांति पाठ के साथ मनायी गयी छठवीं पुण्यतिथि

 

न्यूज़ रिपोर्ट~राघवेन्द्र राय
संत कबीर नगर

संत कबीर नगर में आधुनिक, रोजगार परक और तकनीकी शिक्षा के प्रणेता स्व० पं ०सूर्य नारायण चतुर्वेदी की छठवीं पुण्यतिथि आज गुरुवार को उनके पैतृक गांव भिटहा मे स्थित “चतुर्वेदी विला” परिसर मे भावपूर्ण ढंग से मनाई गई। शैक्षणिक गलियारे के इस दिवंगत जन नायक को श्रृद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे शुभचिंतकों के चेहरे पर दिखे श्रद्धा, सम्मान एवं विरह के मिले जुले भाव इस शख्सियत के कद का अहसास करा रहे थे । पूर्वांचल के कोने कोने से पहुंचे सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक लोगों के साथ ही एसआर इण्टरनेशनल एकेडमी के नौनिहालों ने शैक्षणिक जगत के पितामह को श्रद्धा और सम्मान के साथ श्रृद्धांजलि अर्पित किया। शांति पाठ और सुंदर काण्ड के अमृत आयोजन की समाप्ति के बाद ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ की दिल मे टीस लिए जब चतुर्वेदी परिवार अपनी श्रृद्धांजलि देने के लिए स्व० पं० सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र के सामने पहुंचा

तो पूरा परिवार उन्हे याद करके भावुक हो उठा।पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा० उदय प्रताप चतुर्वेदी, एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी,पं० जनार्दन चतुर्वेदी, रत्नेश चतुर्वेदी के साथ ही परिवार की बहुएं सविता चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी, दिव्येश चतुर्वेदी, अखण्ड प्रताप चतुर्वेदी, राजन चतुर्वेदी और रजत चतुर्वेदी भी कुछ समय के लिए नम आंखों से स्व० चतुर्वेदी को याद करते हुए भावुक दिखे। परिवार की मुखिया चंद्रावती देवी ने अपनी दोनों बहुओं सविता चतुर्वेदी और शिखा चतुर्वेदी के साथ शांति पाठ में शामिल पुरोहितों और अन्य ब्राम्हणों में अंगवस्त्र और दक्षिणा भेंट किया। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख श्रीपत यादव, निहाल चंद्र पांडेय, अंकित पाल, आलोक उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविंद्र यादव, महेंद्र पासवान, बृजेश चौधरी, आनंद ओझा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!