Advertisement

सामाजिक संस्था जैन मिलन अरिहंत की ओर से आयोजित सदभावना मैराथन दौड़ में आयोजकों की आशा से भी अधिक युवाओं ने भाग लिया

सामाजिक संस्था जैन मिलन अरिहंत की ओर से आयोजित सदभावना मैराथन दौड़ में आयोजकों की आशा से भी अधिक युवाओं ने भाग लिया

रिपोर्टर -इश्तियाक अली जिला बिजनौर

धामपुर। नगर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था जैन मिलन अरिहंत की ओर से आयोजित सदभावना मैराथन दौड़ में आयोजकों की आशा से भी अधिक युवाओं ने भाग लिया
जिसमें नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने भी धावक के रूप में सहभागिता की इस सदभावना मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार आरएसएम डिग्री कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्र अवनीश कुमार ने प्राप्त करने का गौरव अर्जित किया जिनका टेक नंबर 51 रहा जबकि द्वितीय पुरस्कार ग्राम बाल किशनपुर निवासी कुलदीप कुमार ने तथा तृतीय पुरस्कार ग्राम अलियारपुर निवासी रवि कुमार ने प्राप्त किया इनके टेक नंबर 106 और 42 रहे जबकिसांत्वना पुरस्कार टेक नंबर 48 वाले आरएसएम डिग्री कॉलेज के छात्र आकाश कुमार को मिला भगवान महावीर स्वामी के 2550 वे निर्वाण महोत्सव के अवसर पर विश्व शांति हेतु जैन मिलन अरिहंत के अध्यक्ष वीर सुनील कुमार वर्मा तथा सचिव वीर संजोग जैन कार्यक्रम संयोजक वीर सुधाकर जैन तथा केंद्रीय वृक्षारोपण संयोजक वीर पंकज जैन के संरक्षण एवं निर्देशन मेआयोजित की गई इस सदभावना मैराथन दौड़ का शुभारंभ आरएस एम डिग्री कॉलेज तिराहे से किया गया उक्त मैराथन दौड़ नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग स्थित शुभम मंडप पर पहुंचकर संपन्न हुई प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान के अध्यक्ष डॉ आदित्य अग्रवाल समाजसेवी वीर दीपक जैन तथाआरएसएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश सिंह चौहान शामिल रहे शुभम मंडप में आयोजित सम्मान समारोह के अंतर्गत प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेता धावकों को क्रमानुसार 3100 रुपए 2100 रुपए तथा 1100 रुपए की धनराशि नगर के समाजसेवी निखिल कुमार जैन तथा जैन मुनि विद्यानंद कन्या पाठशाला की प्रधानाचार्य प्रियंका वत्स एवं नगर पालिका परिषद के सभासद प्रभात कुमार गुप्ता जोंटी ने अपनी ओर से प्रदान किए इन चारों विजेता धावकों को मंच पर आसीन मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद धामपुर के अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि आरएसएम डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति केप्रबंधक सचिव डॉक्टर एस के राजपूत तथाआरएसएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राजेश सिंह चौहान ने तालियो की सामूहिक गड़गड़ाहट के बीच सम्मानित किया इस दौरान विजेता धावकों के कोच कपिल कुमार एवं राजवीर सिंह को भी सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त अन्य विशिष्ट अतिथियों के रूप में मंच पर आसीन पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व मुरादाबाद मंडल प्रभारी डॉक्टर एनपी सिंह ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान दमयंती देवी प्रेरणा

संस्थान के अध्यक्ष डॉ आदित्य अग्रवाल श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष संजीव कुमार जैन भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गोयल महायोग 365 दिन कार्यक्रम के मुख्य योगाचार्य प्रशांत कुमार त्यागी समाजसेवी चिकित्सक डॉ कमाल अहमद वीर दीपक जैन आदि ने तीनों प्रमुख विजेता धावकों को अपनी ओर से धनराशि प्रदान करने वाले निखिल कुमार जैन प्रधानाचार्य प्रियंका वत्स एवं सभासद प्रभात गुप्ता जोंटी को करतल ध्वनि के मध्य सम्मानित किया कार्यक्रम में महिला जैन मिलन अरिहंत तथा महिला जैन समाज की ओर से कार्यक्रम में सहभागिता बनाने तथा समर्पित सहयोग देने वाली जिन महिलाओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया उनमें अर्चना जैन मीना जैन रेखा जैन राखी जैन मृदुला जैन ममता जैन पूनम जैन सीमा जैन प्रथम प्राप्ति जैन शीतल जैन सीमा जैन द्वितीय अंकिता जैन अनीता जैन अल्पना जैन आदि शामिल रही इस मौके पर पुलिस प्रशासन तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा शुभम मंडप के संचालक नमन जैन आदि द्वारा प्रदान किए गए सराहनीय सहयोग के प्रति आभार प्रदर्शित किया गया सम्मान समारोह का संचालन जैन मिलन अरिहंत के अध्यक्ष वीर सुनील कुमार वर्मा एवं केंद्रीय वृक्षारोपण संयोजक वीर पंकज कुमार जैन ने संयुक्त रूप से किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!