• ग्राम पंचायत मोडी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गांधी जयंती।
सुसनेर नगर को शनिवार को समीपस्थ ग्राम पंचायत मोडी में भी महात्मा गांधी की जयंती धुमधाम से मनाई गई। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा समापन के अवसर पर जिला समन्वयक पवन कुमार स्वर्णकार के निर्देशानुसार सारथी युवा मंडल द्वारा आवास कालोनी में गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया गया।
जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के विकासखण्ड समन्वयक राजेन्द्र प्रसाद लोधी, सारथी युवा मंडल के अध्यक्ष जगदीश परमार, सचिव लालसिंह भिलाला, राहुल कुशवाह, ईश्वर चौहान, कैलाश भिलाला, वीएसए राकेश कुमार, लखन सोलंकी आदि उपस्थित रहे। वहीं ग्राम पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आ।योजन किया गया। जिसमें उपस्थित ग्रामीणों ने स्वच्छता की शपथ ली।इस अवसर पर सचिव महेश जैन, रोजगार सहायक बालचंद पाटीदार सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Leave a Reply