Advertisement

सुसनेर : स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ समापन। 

www.satyarath.com

दिनांक : 02.10.2024

दिन बुधवार 

सत्यार्थ न्यूज 

रिपोर्टर मनोज कुमार माली सुसनेर, सोयत कला

• स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ समापन।

• स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।

www.satyarath.com

सुसनेर नगर में शासन निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर 2024 से गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2024 को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाना था। इस क्रम मे बुधवार को नगर परिषद सुसनेर कार्यालय भवन में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छता के संबंध में विस्तृत उध्बोधन के माध्यम से अपने संबोधन में बताया गया। साथ ही भोपाल से भी लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा भी स्वच्छता के संबंध में की गई गतिविधियों से अवगत कराया। इस क्रम में नगर परिषद सुसनेर द्वारा भी स्वच्छता पर्यवेक्षको का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तथा स्वच्छता में जागरूकता के लिए सुसनेर नगर में निकाय के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा वाहन रैली निकाली गई।

www.satyarath.com

उक्त कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओ पी नागर, स्वच्छता नोडल उपयंत्री अरुण गोड, स्वच्छता शाखा प्रभारी अखलाक अहमद खान, सहायक इंजीनियर अरविंदसिंह बघेल, नवीन जायसवाल, हितेश जैन, अरुण मकवाना, राम वाल्मीकि, सीईओ शहजादी खान, आबिद खान सहित निकाय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओपी नागर की देखरेख में कर्मचारियों एवं सफाई मित्रो द्वारा परिषद प्रांगण से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गयी। महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को लोगो तक पहुंचाया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान के 15 दिवस मे नगर परिषद सुसनेर द्वारा निकाय अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता रैली पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम, कार्यशाला के माध्यम से नागरिकों को जागरूकता, स्वच्छता पर केंद्रित कार्यशाला विशेष सफाई अभियान ब्लैक स्पॉट एवं येलो स्पॉट को चिन्हांकित कर उसकी सफाई एवं सौंदर्यीकरण तथा अभियान के दौरान लोगो को स्वच्छता अपने व्यवहार में आत्मसात करने के लिये प्रेरित किया गया विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम एवं कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल मे 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन एवं अमृत योजना अंतर्गत 685 करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण परिषद के सभागार मे सीएमओ ओपी नागर की उपस्थिति मे देखा व सुना गया। 2024 स्वच्छता के क्षेत्र मे विशेष योगदान देने वालो को किया गया सम्मानित।निकाय अंतर्गत लगातार 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लोगो के बीच साफ-सफाई, जागरूकता रैली, वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई थी। जिसमे सफाई-मित्र,स्कूल के बच्चो ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जिन्हे निकाय द्वारा सम्मान पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!