Advertisement

सुसनेर : गांधी जयंती के साथ हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन।

www.satyarath.com

2.10.2024

बुधवार 

सत्यार्थ न्यूज 

रिपोर्टर मनोज कुमार माली सुसनेर 

• गांधी जयंती के साथ हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन।

• राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मनाया स्वच्छ भारत दिवस।

www.satyarath.com

सुसनेर नगर में स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ.जी.सी. गुप्ता के निर्देशन में एन. एस. एस. इकाई द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया है| एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्राध्यापक रमेश जमरा ने बताया कि आज दिनांक 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के स्वच्छ भारत दिवस के साथ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 का समापन हुआ I कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी प्रतिमा तथा एन एस एस के प्रतीक पुरुष एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ | उपस्थित स्वयंसेवकों तथा विद्यार्थियों को रामकुमार अंजोरिया ने गांधी जी के जीवन परिचय से अवगत करातेहुए कहा कि हम सभी को महापुरुषों के आदर्शो पर चल कर अपने जीवन को सार्थक बनाएँ | स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर हम भारत भूमि को प्रदूषण मुक्त,स्वच्छ, निर्मल वातावरण निर्मित कर सकते है | स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया उक्त कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र, पेन एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया.सक्रिय स्वयंसेवक के रूप में भेरुसिंह आर्य, ईश्वरसिंह सिसोदिया, लोकेश मेघवाल, मुस्कान गहलोत, नंदनी विश्वकर्मा, अंबिका पाटीदार, छाया पाटीदार, अर्चिता बगड़ावत,निशा विश्वकर्मा, राधा सिसोदिया, नेहा सिसोदिया, यशोदा प्रजापति,गोविन्दसिंह, राजपाल मेघवाल आदि को सम्मानित किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण सुसनेर की समन्वयक सोनू पाटीदार,सहायक प्राध्यापक काशीराम प्रजापति,मुकेश कुमार दांगी,सीमा मुवेल,डॉ. रेखा चंद्र पाल,कार्यालयीन स्टॉफ अनिल चौहान,गणेश सोनी तथा नितेश राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!