*प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में उड़ाई जा रही है मानक की धज्जियां*
*आरसीसी ढलाई में डाला की गिट्टी के बजाय चितरंगी गिट्टी का हो रहा है प्रयोग*
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र विकास खंड नगवां में खलियारी मेन रोड रायपुर थाने वाले रोड से सरई गढ़ तक प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण कार्य बीते गर्मी के माह में किया गया है जगह जगह आरसीसी ढलाई का कार्य चल रहा है लोगों का आरोप है कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं हो रहा है निर्माण कार्य में मानक को ताक पर रखकर ठेकेदार द्वारा मनमानी ढंग से मानक विहीन कार्य कराया जा रहा है आरसीसी ढलाई में प्रस्तावित डाला की गिट्टी के बजाय चितरंगी गिट्टी का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है।
खलियारी मेन रोड से सरई गढ़ संपर्क मार्ग के बीच में एक पुलिया का भी निर्माण किया गया है जिसमे स्थानीय जंगली पत्थर और भस्सी का धड़ल्ले से प्रयोग हुआ है जब इस मामले को लेकर इंजीनियर से सेल फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने ने साफ कहा कि डाला की गिट्टी महंगी होने कि वजह से चितरंगी गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
जब इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर की गई तो पीएमजेवाई के जेई द्वारा बताया गया कि ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है आरसीसी की ढलाई डाला की गिट्टी से ही होगी हमने कार्य रुकवा दिया है जब मौके पर जाकर इसकी पड़ताल की गई तो कार्य जोरों से उसी चितरंगी गिट्टी से कराया जा रहा है जानकारी के अनुसार इस समय चितरंगी गिट्टी से भी घटिया गिट्टी से आरसीसी का ढलाई किया जा रहा है जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।
जेई द्वारा झूठ बोलना यह साबित करता है की ठेकेदार के साथ साथ पीडब्ल्यूडी के जेई के मिली भगत से भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है।
वही सपा के युजन सभा के ब्लांक अध्यक्ष सत्यनारायण मौर्य का कहना है कि भाजपा सरकार में लूट मची है रोड और पुलिया ऐसे बनाए जा रहे है कि बरसात में बह जा रहे है कही तो करोड़ों की लागत से बनी पुलिया का सुरक्षा दिवाल सहित रोड भी नदी में समा जा रहा है सपा नेता ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांचकर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है।
















Leave a Reply