Advertisement

आगामी त्यौहारों नवरात्रि एवम दशहरा उत्सव को दृष्टिगत रखते हुए मंदसौर पुलिस के गरोठ अनुभाग के थानों एवम प्रशासन द्वारा गरोठ नगर एवम कस्बा गरोठ में निकाला गया फ्लैग मार्च।

न्यूज़ रिपोर्टर  – देवेन्द्र पंडियार

जनपद- मंदसौर

 

आगामी त्यौहारों नवरात्रि एवम दशहरा उत्सव को दृष्टिगत रखते हुए मंदसौर पुलिस के गरोठ अनुभाग के थानों एवम प्रशासन द्वारा गरोठ नगर एवम कस्बा गरोठ में निकाला गया फ्लैग मार्च।

आज दिनांक 01.10.24 को आगामी त्योहारों नवरात्रि एवम दशहरा उत्सव को दृष्टिगत रखते मंदसौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद के निर्देशन में गरोठ अनुभाग के थाना गरोठ कस्बा में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना गरोठ से प्रारंभ से होकर नगर के मुख्य एवम संवेदनशील स्थानों से निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस एवम प्रशासन के अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ अनुभाग श्रीमती हेमलता कुरील , एसडीएम महोदय चन्दरसिंह सोलंकी, एसडीओपी महोदय राजाराम धाकड़, तहसीलदार महोदय किरण गहलोत नायब तहसीलदार जिनेंद्र कुमार निगम एवं पुलिस लाइन से सूबेदार सत्येंद्र सिंह राजपूत और थाना प्रभारी महोदय एवम थाना गरोठ धर्मेंद्र शिवहरे सीतामऊ मोहन मालवीय ,सुवासरा कमलेश प्रजापति , शामगढ़ उदय सिंह अलावा भानपुरा रोहित कच्छावा ,गांधी सागर तरुणा भारद्वाज एवं राजस्व विभाग से पटवारी , चौकीदार, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य एवं गरोठ डिवीजन के समस्त थाने के पुलिस अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!