Advertisement

अयोध्या : प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई।

www.satyarath.com

रिपोर्टर संतोष कुमार पाण्डेय 

सत्यार्थ न्यूज अयोध्या 

01/10/2024

• प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई।

www.satyarath.com

अयोध्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान रविवार को मंडल पूरा के बूथ संख्या 352 पिलखावां कुरौली में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह ने कई लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सदस्यता अभियान भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। श्रीमती सिंह ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह सदस्यता अभियान सिर्फ पार्टी को मजबूत करने के लिए नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। जितने अधिक लोग इस अभियान से जुड़ेंगे, उतनी ही तेजी से पार्टी के विचार और नीतियां जन-जन तक पहुंचेंगी। इसके साथ ही, श्रीमती सिंह ने भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे उचित प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की गारंटी पर चर्चा किया। और महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसी तरह बूथ संख्या 307 पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभू नाथ सिंह दीपू, बूथसंख्या 399 पर गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पूर्व मेजर प्रदीप सिंह, और मंडल महामंत्रीओमप्रकाश यादव खानपुर में महानगर के उपाध्यक्ष रणधीर सिंह डब्लू ने पिलखावां में तो रामप्रीत वर्मा कादीपुर कस्तूरी पुर में भाजपा मण्डल प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा नरायनपु में, भाजपा और नेता अमित तिवारी, अरुण तिवारी, और पुरसायें राघवेंद्र तिवारी ने भी लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!