Advertisement

महराजगंज : D.M. और S.P. के मैराथन दौड़ के साथ महराजगंज महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

• D.M. और S.P. के मैराथन दौड़ के साथ महराजगंज महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

महाराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना के मैराथन दौड़ के साथ से महराजगंज का महोत्सव शुभारंभ हो गया।

महराजगंज महोत्सव का शुभारंभ 01 अक्तूबर मंगलवार की सुबह 7:30 बजे जिलाधिकारी श्री अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना ने मैराथन दौड़ का आयोजन कर महराजगंज महोत्सव का शुभारंभ किया।

www.satyarath.com

तीन दिवसीय चलने वाले महराजगंज महोत्सव में जिले की संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत तथा पर्यटन विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महराजगंज महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। महराजगंज महोत्सव का आगाज मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे पूरे उत्साह के साथ शुरू हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा युवाओं,खिलाड़ियों, विद्यार्थियों,मीडियाकर्मियों और जनपद के अधिकारियों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया गया।

मैराथन दौड़ के साथ महराजगंज महोत्सव की शुरुआत ने जिले में खेल एवं हेल्थ फिटनेस के प्रति आम लोगों में जागरुकता फैलाने का पूरा – पूरा काम किया।भविष्य के आने वाले दिनों में महराजगंज महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनों एवं अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

महाराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!