Advertisement

साईं टाउनशिप कॉलोनी की सड़कों की हालत बेहद खराब, दुर्घटना की बनी है आशंका।

साईं टाउनशिप कॉलोनी की सड़कों की हालत बेहद खराब, दुर्घटना की बनी है आशंका।

गुना जिले से संवाददाता बलबीर योगी

वार्ड नंबर 20 साईं टाउनशिप कॉलोनी की सड़कों की हालत बहुत ही खराब बनी हुई है। इस कॉलोनी में अभी तक सड़कों का निर्माण नहीं किया गया। जिससे की कॉलोनी वासियों को सुविधाओं का लाभ मिल सके। कॉलोनी के मेन गेट के पास एक बड़ा सा गड्ढा काफी समय से खुदा पड़ा है। जिसमें कई बार तो छोटे-छोटे बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। एक तो सड़कों की हालत बेहद खराब बनी हुई है। एवं दूसरी ओर इसी कॉलोनी में नगर पालिका परिषद की नल की पाइपलाइन फूटने से सड़कों पर पानी बहता रहता है। नल आने के समय पर। जिसको नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा अभी तक सही नहीं किया गया। रह वासियों ने नगर पालिका परिषद से इस पाइपलाइन को दुरुस्त करने की एवं सड़क निर्माण की मांग की है। जिससे कि आवागमन सुचारू रूप से चल सके। एवं कभी कोई गंभीर घटना घटित ना हो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!