सवांददाता भारती लड्ढा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
आज विश्व हिंदू परिषद एवम दुर्गावाहिनी की एक बैठक का आयोजन नागरिक विकास परिषद के भवन में किया गया जिसमे प्रखंड अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर जोशी,नगर अध्यक्ष श्री लालसिंह,उपाध्यक्ष अशोक नाई,गौ रक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार सत्संग प्रमुख त्रिलोक प्रजापत शहर मंत्री मनीष नौलखा,श्री तिलोक चन्द,सुनील एंव दुर्गावाहिनी संयोजिका लक्ष्मी सुथार,सहसंयोजिक प्रेक्षा पुगलिया,दीपिका स्वामी,कुसुम प्रजापत,भाग्यश्री सोनी, नेहा आदि बहनों की उपस्तिथि रही।बैठक में आगामी दुर्गाष्टमी महोत्सव को मनाने पर चिंतन किया गया,विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के बाद कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय एक मत से लिया गया। कल से ही इस कार्यक्रम तैयारियां करने का आह्वान प्रखंड अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर जोशी ने किया,जिसका सभी साथियों ने एक स्वर में समर्थन किया। आगामी 9 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे से दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा दुर्गाष्टमी के भव्य कार्यक्रम का आयोजन स्वर्णकार भवन में किया जाएगा।
कार्यक्रम –
शस्त्रपूजन
शक्तिप्रदर्शन
महिला अबला नहीं सबला
मलखंभ
महाआरती
नारी आत्म रक्षा
विभिन स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचीय आयोजन होगा, जिसमे नगर के अनेक गणमान्य लोग एवम माताएं, बहने शामिल होगी।
तत्पश्चात नगर मंत्री मनीष नौलखा ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रखंड अध्यक्ष ने बैठक समाप्ति की घोषणा की।