मैहर जिला ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
“मैहर,,,जानकारी के मुताबिक रीवा से नागपुर जा रही थी बस। सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर के बाद हड़कंप मच गया।

लोग अपने रिश्तेदारों की खबर लेने में लग गए। तेज रफ्तार बस आभा ट्रेवल्स की थी जो खड़े ट्रक से जा टकराई, करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं।
नादान देहात थाना क्षेत्र की घटना बताई गई। बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी। जो हाइवा से टकराई।
जानकारी के अनुसार बस के अंदर शव फंसे हुए हैं,पुलिस ने इन्हें निकालने की मशक्कत कर रही है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। सूत्रों के अनुसार कई यात्री बस में फंसे हैं। जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है, और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। एसपी मैहर भी मौके पर पहुंचे हैं। मृतकों की संख्या अभी बढ़ भी सकती है।”
















Leave a Reply