Advertisement

सुसनेर : जन शिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया।

www.satyarath.com

दिनांक : 28.9.2024

दिन : शनिवार 

सत्यार्थ न्यूज 

रिपोर्टर मनोज कुमार माली सुसनेर 

• जन शिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया।

www.satyarath.com

सुसनेर नगर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) अंतर्गत प्रत्येक शिक्षक के व्यावसायिक उन्नयन हेतु शिक्षकों को विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से भाग लेने हेतु प्रेरित करना है। इसी दिशा में राज्य द्वारा सीखने सिखाने के इस माध्यम के दृष्टिगत विगत अकादमिक वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में 09 राज्य स्तरीय और 08 जिला स्तरीय शैक्षिक संवादों का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा शिक्षकों के व्यावसायिक उन्नयन हेतु सी. एम. राइज शिक्षक व्यावसायिक उन्नयन कार्यक्रम और निपुण भारत अंतर्गत मिशन अंकुर कार्यक्रम पूरे प्रदेश में संचालित है। जिसके अंतर्गत शिक्षकों के क्षमतावर्धन हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाती है।

www.satyarath.com

इसी क्रम में अकादमिक वर्ष 2024-25 में प्रदेश के समस्त जनशिक्षा केंद्र स्तर पर शैक्षिक संपादों का आयोजन किया जाना है। जो कि माह सितंबर 2024 से फरवरी 2025 तक कुल 05 जनशिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद आयोजित किये जाने हैं। जनशिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद के प्रभावी आयोजन शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल सुसनेर में एक दिवसीय अनलाइन उन्मुखीकरण दिनांक 28 सितंबर 2024 को दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमे सह सहजकर्ता भेरुलाल ओसारा के द्वारा शैक्षिक संवाद का संचालन किया गया इस अवसर पर सहजकर्ता के रूप में जनशिक्षक रोशन बैग और शिवलाल ओसारा तथा सह सहजकर्ता देवीलाल आतोडिया द्वारा संवाद की जानकारी दी गई संवाद के सुचारू संचालन के लिए विकासखंड अकादमिक अधिकारी श्री संतोष भेनियां और विजय जैन द्वारा शैक्षिक संवाद का अवलोकन किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!