Advertisement

पलवल का गुरूग्राम और नोएडा की तर्ज पर किया जाएगा विकास : करण सिंह दलाल

पलवल का गुरूग्राम और नोएडा की तर्ज पर किया जाएगा विकास : करण सिंह दलाल

कांग्रेस सरकार बनते ही दो लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी : सांसद दीपेंद्र हुड्डा

पलवल-28 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा हरियाणा में अपना जनाधार खो चुकी है। लोग भाजपा की नीति और नियत को समझ चुके हैं। अब जनता भाजपा को हरियाणा में से भगाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आज युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहा है। प्रदेश में दो लाख नौकरियां खाली पड़ी हैं, लेकिन युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही है। हरियाणा में इस बार कांग्रेस सरकार बनते ही दो लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराध खत्म कर अपरा​धियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस सरकार बनते ही हरियाणा में अधूरे पडे़ विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को गांव घोड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार करण दलाल के समर्थन में जनसभा को संबो​धित कर रहे थे।


दीपंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा का हर नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है। कांग्रेस सरकार बनते ही उन नेताओं से हिसाब लिया जाएगा। भ्रष्टाचार मे लिप्त नेताओं और अ​धिकारियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पलवल में सरकार बनते ही मेट्रो लाई जाएगी। फैमिली और प्रापर्टी आईडी को बंद किया जाएगा। कौशल रोजगार को बंद किया जाएगा। युवाओं को स्थायी नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। बुजुर्गों को पेंशन 6 हजार रुपये प्रति माह दी जाएगी। उन्होंने लोगों से भाजपा को हरियाणा से भगाने की अपील की।
कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह दलाल ने कहा कि भाजपा के गुंडो का इलाज किया जाएगा। गांवों को शहरों की तर्ज पर विकास होगा। गरीबों को पहले की तरह 100-100 गज के प्लाट देकर उन पर मकान बनवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पलवल को गुरूग्राम और नोएडा की तर्ज पर बनाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!