Advertisement

सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोलडा का किया औचक निरीक्षण

सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोलडा का किया औचक निरीक्षण

पलवल-27 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोलडा का दोपहर बाद 3:10 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी ड्युटी से गैर हाजिर मिले। पीएचसी की साफ सफाई भी अच्छी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि कई कर्मचारी फील्ड में जाने का बहाना बनाकर निकल गए थे। पीएचसी पर ओपीडी की संख्या 35 से 40 पाई गई तथा एक स्टाफ नर्स भी ड्यूटी से अनुपस्थित मिली। सिविल सर्जन ने सभी की सैलरी रोकने के आदेश जारी किए हैं तथा कारण बताओ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण भी मांगा है। उन्होंने बताया कि विभाग में बायोमेट्रिक लगाना बहुत जरूरी (मैंडेटरी) कर रखा है। इसके बावजूद भी कई अधिकारी व कर्मचारी बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगाते। उन्होंने बताया कि यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी दोनों टाइम बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगाता है तो उसकी तनख्वाह क्लेम नहीं की जाएगी। सिविल सर्जन ने कई बार औचक निरीक्षण किए हैं।लेकिन फिर भी कई अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिलते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!