Advertisement

बाराबंकी : छप्पर के मवेशी बाड़े में बंधी गाय पर तेंदुए ने किया हमला, लोगों ने हांका लगाकर भगाया।

•छप्पर के मवेशी बाड़े में बंधी गाय पर तेंदुए ने किया हमला, लोगों ने हांका लगाकर भगाया।

• थाने में घुसा तेंदुआ,पुलिसकर्मियों में भगदड़।

रिपोर्टर ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़ 

बहराइच : जंगल से लगे मोतीपुर थाने में सोमवार की आधी रात उस समय भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई, जब परिसर में तेंदुआ पहुंच गया। सामने तेंदुए को देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिनले पर पहुंचे वनकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को जंगल की ओर भगाने में सफल हुए। तेंदुए के जाने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।

मोतीपुर थाना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से लगा हुआ है। यहां हमेशा वन्यजीवों का खतरा बना रहता है। रात करीब 12 बजे जंगल से शिकार की खोज में निकला तेंदुआ थाने में पहुंच गया। थाने में ड्यूटी पर मौजूद संतरी की नजर सामने आ रहे तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए के आने को लेकर संतरी शोर मचाने लगा। इससे अन्य पुलिस के जवान सतर्क हो गए। थाने में लगे सीसी टीवी कैमरे से उसके मूवमेंट पर नजर रखते हुए रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई। रेंजर सुरेंद्र कुमार तिवारी दलबल संग मौके पर पहुंचे। परिसर में टहल रहे तेंदुए को जंगल की ओर भगाने के लिए हांका लगवाने लगे। दो घंटेबाद तेंदुआ जंगल के अंदर चला गया। रेंजर तिवारी ने बताया कि थाना जंगल से लगा हुआ है। सतर्कता की जरूरत है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!