Advertisement

सुल्तानपुर : तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा ग्रामीणों ने चालक को बंधक बना की तोड़फोड़, पथराव।

www.satyarath.com

रिपोर्टर प्रदीप कुमार तिवारी

24/09/2024

(रिपोर्टर) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर उत्तर प्रदेश

• तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा ग्रामीणों ने चालक को बंधक बना की तोड़फोड़, पथराव।

www.satyarath.com

सत्यार्थ न्यूज़ सुल्तानपुर : सुल्तानपुर जिले के नामेपुर — दोस्तपुर मार्ग पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने साइकिल सवार स्कूली छात्र को कुचल दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने चालक को बंधक बनाकर तोड़फोड़ और पथराव किया।

www.satyarath.com

तेज रफ्तार निजी बस ने मंगलवार सुबह नेम पुर —दोस्तपुर रोड पर कामतागंज बाजार के पास साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौत से नाराज ग्रामीणों ने चालक को बंधक बना बस में तोड़फोड़ और पथराव किया। उधर नाराज छात्रों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया।जाम खुलवाने आए पुलिस और प्रशासनिक अमले पर नाराज ग्रामीणों व छात्रों ने पथराव भी किया। अभी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आवा गमन ठप है। दोस्तपुर के पसियापारा गांव का लवकुश (14) रामदेव सिंह इंटर कॉलेज कामतागंज कक्षा 12 का छात्र था। वह मंगलवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था। कामतागंज बाजार के पास निजी बस ने लव कुश को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

www.satyarath.com

नाराज ग्रामीणों ने पहले बस ड्राइवर को बंधक बनाकर मारा पीटा फिर बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाद में नाराज ग्रामीणों और छात्रों ने कामतागंज ।मदनपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दी। उन्हें समझाने आए पुलिस व प्रशासनिकअमले पर भी पथराव किया गया।जिससे आवा गमन बाधित रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!