Advertisement

बलिया : उत्तर प्रदेश में एक और एनकाउंटर, गाजीपुर में STF ने ढेर किया एक लाख का इनामी बदमाश।

www.satyarath.com

रिपोर्टर अंकित तिवारी की रिपोर्ट

बलिया उत्तर प्रदेश 

• उत्तर प्रदेश में एक और एनकाउंटर, गाजीपुर में STF ने ढेर किया एक लाख का इनामी बदमाश।

www.satyarath.com

बलिया : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एसटीएफ ने एक और इनामी बदमाश मोहम्मद जाहिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। गाजीपुर में पुलिस और नोएडा एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन कर एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। जाहिद पर शराब तस्करी के साथ-साथ आरपीएफ के दो जवानों जावेद खान और प्रमोद कुमार की नृशंस हत्या का आरोप था। इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं।

19/20 अगस्त की रात में आरपीएफ के दो सिपाहियों जावेद ख़ान और प्रमोद जो ट्रेन नंबर 15631 बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस में अवैध शराब की तस्करी को रोकने का प्रयास कर रहे थे, जिस दौरान शराब तस्करों ने दोनों आरक्षियों को बीभत्स तरीक़े से मारपीट करके चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था जिसके बाद दोनों आरक्षियों की मृत्यु हो गई थी । इस अभियोग में मोहम्मद जाहिद वंचित चल रहा था और उसपर एक लाख का इनाम घोषित था।

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया-

मुठभेड़ में ढेर किया गया बदमाश बिहार के पटना का रहना वाला है। वह गाजीपुर के गहमर इलाके में फिर शराब तस्करी शुरू करने की फिराक में था। पुलिस को भनक लगते ही थाना गहमर, गाजीपुर की पुलिस, जीआरपी और नोएडा एसटीएफ की यूनिट ने मौके पर पहुंचकर उसकी घेराबंद कर ली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!