Advertisement

विधानसभा चुनाव में 16 अगस्त से 22 सितंबर तक मिली 12011 शिकायतें

 

विधानसभा चुनाव में 16 अगस्त से 22 सितंबर तक मिली 12011 शिकायतें

पलवल/चंडीगढ़
कृष्ण कुमार छाबड़ा

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार विधानसभा चुनाव में हरियाणा में 16 अगस्त से 22 सितम्बर, 2024 तक 12011 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं, जिनमें से 11122 सही मिली हैं।

 

अंबाला से 856, भिवानी से 75, फरीदाबाद से 2873, फतेहाबाद से 64, गुड़गांव से 1585, हिसार से 220, झज्जर से 953, जींद से 76, कैथल से 194, करनाल से 48, कुरुक्षेत्र से 289, महेंद्रगढ़ से 24, मेवात से 13, पलवल से 206, पंचकूला से 326, पानीपत से 21, रेवाड़ी से 186, रोहतक से 1015, सिरसा से 2093, सोनीपत से 247 तथा यमुनानगर से 647 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

कुल शिकायतों में से 11122 शिकायतों को रिटर्निंग अधिकारियों व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सही पाया गया और इन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!