Advertisement

23 सितम्बर विशेष📜🎀हरियाणा शहीदी दिवस🎀🌹अमर शहीद राव तुलाराम / बलिदान दिवस 🌹

23 सितम्बर विशेष📜🎀हरियाणा शहीदी दिवस🎀

🌹अमर शहीद राव तुलाराम / बलिदान दिवस 🌹

जन्म : 09 दिसंबर 1825
मृत्यु : 23 सितंबर 1863

पलवल-23 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

23 सितंबर का दिन 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद राव तुलाराम की शहादत पर हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। राव तुलाराम का जन्म 9 दिसंबर 1825 को रामपुरा जिला रेवाड़ी में राव पूर्ण सिंह के घर हुआ था। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राव तुलाराम ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध मोर्चा संभालते हुए संघर्ष किया और आजादी की आवाज को बुलंद करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

पिता की मृत्यु के बाद 14 साल की उम्र में ही उन्होंने राजगद्दी संभाल ली। लेकिन पिता की मौत के बाद अंग्रेज़ों ने उनकी रियासत पर धीरे-धीरे कब्जा कर लिया।
इसके बाद राव तुलाराम ने अपनी सेना तैयार की। 1857 के विद्रोह की आग जब मेरठ तक पहुंची तो वो भी इस क्रांति में कूद पड़े। राव तुलाराम और उनके भाई के नेतृत्व में रेवाड़ी की सेना ने अंग्रेज़ी हुक़ूमत की नाक में दम कर दिया और रेवाड़ी व उसके आस-पास के कई इलाकों पर कब्ज़ा कर लिया। 23 सितंबर 1863 को उन्होंने काबुल में अंतिम सांस ली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!