अयोध्या:आवास के अनुदान का पैसा दिलाने के नाम पर एक महिला से ठगी करने के मामले में पुलिस तीन महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।नगर कोतवाली में दर्ज एफआईआर में दुर्गापुरी कॉलोनी नाका बाईपास निवासी नीलम मिश्रा ने बताया कि शिवनगर कॉलोनी के पास ब्यूटी पार्लर चलाने वाली मीनाक्षी पाठक से उनकी जान-पहचान थी। मीनाक्षी ने उनकी बात जया मिश्रा नामक एक महिला से कराई, जो खुद को सचिवालय में बाबू बता रही थीं। सरकारी आवास का अनुदान दिलाने का झांसा देकर उनसे 84,250 रुपये ले लिए। 10 जुलाई को अशर्फीलाल नामक व्यक्ति ने 100 रुपये उनके बैंक खाते में भेजा और शीघ्र ही शेष पैसे बैंक खाते में पहुंचने का आश्वासन दिया।धनराशि न पहुंचने पर उन्होंने पैसा वापस करने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि आरोपी जया मिश्रा, मीनाक्षी, जयंती व अशर्फीलाल के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
Leave a Reply