Advertisement

सोनभद्र -थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेज बनाकर 32.20 घनमीटर गिट्टी की चोरी कर अवैध परिवहन करने वाले व सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

 

 

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेज बनाकर 32.20 घनमीटर गिट्टी की चोरी कर अवैध परिवहन करने वाले व सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार माणा के निर्देशन मे अपराध व अपराधियो पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना रॉवर्टसगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 661/24 धारा 61(2)ख,318(4),319(2),336(3),338,340(2),303(2),317(2) भारतीय न्याय संहिता व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली, 4/21 खान व खनिज अधि0 व 3 सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधि0 थाना रॉबर्ट्सगंज से सम्बन्धित अभियुक्त पवन कुमार पुत्र राममूरत जायसवाल निवासी सुअरसोत थाना मांची जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष को फर्जी परमिट बनाकर 32.20 घनमीटर गिट्टी चोरी की गिट्टी का परिवहन करने वाले चालक उपरोक्त को दिनांक 21.09.2024 को समय 19.50 बजे लोढ़ी स्थित खनिज बैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा आज दिनांक 22.09.2024 को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

1.पवन कुमार पुत्र राममूरत जायसवाल नि0 सुअरसोत थाना मांची जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष ।

 

बरामदगी का विवरणः-

1.वाहन संख्या UP 64 BT 2241 डोलो स्टोन गिट्टी कुल 32.2 घन मी0 बरामद ।

 

बरामदगी के समय पुलिस टीम का विवरणः-

1.उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय प्रभारी चौकी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र ।

2.का0 आनन्द गौड़ चौकी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र।

3.का0 देवेन्द्र कुमार। चौकी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!