कांग्रेस प्रत्याशी कांग्रेस के कद्दावर नेता करण सिंह दलाल के पैतृक गांव किठवाडी में पलवल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत
पलवल-22 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा
कांग्रेस प्रत्याशी कांग्रेस के कद्दावर नेता करण सिंह दलाल के गांव किठवाडी में पलवल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और भाजपा प्रत्याशी को अपना मत और समर्थन देने का वायदा भी किया। वही उनके समर्थन में लोगों से भी भाजपा के लिए वोट मांगने का भाजपा प्रत्याशी को भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल, जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, नगर परिषद चैयरमेन डॉक्टर यशपाल भी उनके साथ मौजूद रहे।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता ने उन्हें यहां से विधायक बनाने का काम किया। तो वह पलवल में विकास की एक नई गाथा लिखेंगे और पांच सालों में पलवल में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाने का काम करेंगे। गौरव गौतम ने कहा पलवल में पिछले सालों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए गए है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यालय में पलवल में केवल दहशत फैलाने का काम किया। गौतम ने कहा जिसके सीएम तक की पहुँच होगी वह प्रदेश की बात करेगा और जिसकी पहुँच पीएम तक की होगी वह देश की बात करेगा। आगामी 2 अक्टूबर को दुनिया के सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पक्ष में जनता से वोटों की अपील करने के लिए पलवल में आ रहे है और पलवल की विकास की बात हम उसी मंच से तय करेंगे। गौतम ने कहा कांग्रेस प्रत्याशी झूठ और फरेब की राजनीति ना करे। उन्होंने किसी मंच से किसी के बारे में अपशब्द नहीं कहे है और ना कभी कहेंगे। क्योंकि वह एक पढ़े लिखे युवा है। कांग्रेस पार्टी की मानसिकता है कि लोगों को लात मारो, दादागिरी करो, तानाशाही करो और लोगों से वोट लो। लेकिन इस बार उनकी दादागिरी हरियाणा की जनता किसी कीमत पर नहीं चलने देगी।

















Leave a Reply