Advertisement

हथीन पुलिस ने कार में सवार अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

हथीन पुलिस ने कार में सवार अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

आरोपी से एक देसी कट्टा एवं एक देशी पिस्तौल तथा दो खाली कारतूस बरामद

पलवल-22 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के अंतर्गत थाना हथीन चौकी के मंडकोला की टीम ने गुप्त सूत्रों की आधार पर चौकी क्षेत्र अंतर्गत हथीन रोड मंढनाका मोड पर नाकावन्दी कर गाडी न0. HR 30 U 6779 वेन्यू सवार आरोपी मोहन उर्फ मोमेश पुत्र रतन सिंह निवासी धतीर थाना गद्‌पुरी जिला पलवल को देशी कट्टा अवैध हथियार सहित काबू किया। उक्त हथियार गाडी की तलाशी लेने पर वेन्यू गाड़ी के डेस बोर्ड से बरामद हुआ। अवैध हथियार देशी कट्टा तथा वेन्यू गाड़ी को कब्जा में लेकर आरोपी के विरुद्ध संबंधित थाना हथीन में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर कार्यवाही अमल में लाई गई।

प्रभारी मंडकोला चौकी अनिल कुमार ने बतलाया कि इसके उपरांत आरोपी से गहन पूछताछ में आरोपी से एक देसी पिस्टल एवं दो चले हुए खाली कारतूस बरामद किए गए है। आरोपी से बरामद अवैध हथियार के स्त्रोत बारे गहनता से पूछताछ जारी है आरोपी को आज पेश अदालत किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!