Advertisement

सोनभद्र -करोड़ों की लागत से बनी पुलिया का सुरक्षा दिवाल गिरी*

*करोड़ों की लागत से बनी पुलिया का सुरक्षा दिवाल गिरी*

 

 *नगवां ब्लॉक के पहाड़ी क्षेत्र दरेव संपर्क मार्ग नयनदह नदी पर बनी पुलिया का मामला*

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र विकास खंड नगवां के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र दरेव संपर्क मार्ग पर करोड़ों की लागत से बनी पुलिया का सुरक्षा दिवाल बरसात में गिर गया है सुरक्षा दिवाल गिरने के साथ रोड का कुछ हिस्सा भी नदी में गिर गया है भ्रष्टाचार का आलम ऐसा कि पिछले गर्मी में ही बन कर तैयार हुई थी पुलिया लेकिन ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किए जाने की वजह से दिवाल गिर गई पुलिया निर्माण में मानक की धज्जियां उड़ाई गई है बालू की जगह पत्थर के चूरन का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया गया है सीमेंट का प्रयोग नाम मात्र का किया गया है पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते कार्यदाई संस्था ने दोयम दर्जे का निर्माण करवाकर कागजी खानापूर्ति कर दी है।

बता दें कि इस पुलिया का कुल लागत एक करोड़ छब्बीस लाख उन्नसठ हजार दिखाया गया है अगर सुरक्षा दिवाल निर्माण में पिलर या सरिया का इस्तेमाल किया गया होता तो ये नौबत नहीं आती कार्यदाई संस्था द्वारा ज्यादा मुनाफा के चक्कर में पुलिया को भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा दी गई है।

जीरो टार्लेंस की नीति पर काम करने वाले सूबे के मुख्यमंत्री के आदेश का कोई भी असर होता नहीं दिख रहा है सरकारी योजनाओं को अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी जा रही है जिससे प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो रही है। ग्रामीण बलिराम ,राजमनी,रामचरन , जयप्रकाश आदी ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!