Advertisement

कांग्रेस पार्टी झूठ और धोखेबाजी से लोगों को करती है भ्रमित।

कांग्रेस पार्टी झूठ और धोखेबाजी से लोगों को करती है भ्रमित।

लोकसभा चुनाव में खटाखट खटाखट 8500 रुपये का लालच देकर वोट बटोरा।
भाजपा की सरकार बनते ही पलवल का चहुँमुखी विकास करके दिखाउंगा: गौरव गौतम

पलवल-21सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

पलवल हल्के के शहरी और ग्रमीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में हर वर्ग को लाभान्वित किया है। महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपये देने की गारंटी दी है। 500 रुपये में गैस सिलेंडर, नए शहर बसाकर 50 हजार हरियाणा के युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है। गौरव गौतम आज शनिवार की पलवल हल्के के गाँव लोहागढ़, रोनिजा, छ्ज्जूनगर, मुनीरगड़ी,होशंगाबाद, रसूलपुर, खेड़ला, दकोरा, एवं हुड्डा सेक्टर 2, पुरानी अनाज मंडी,टाकिंग ट्री बैंकेट और बस स्टैंड मार्किट आदि में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मिले।उन्होंने पलवल के विकास और तरक्की के लिए भाजपा को जिताने की अपील की। गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला। गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस बड़े-बड़े वादे कर गुमराह करने में एक्सपर्ट है। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र को हर हरियाणवीं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बताया। सभाओं में गौरव गौतम ने मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ और धोखेबाज से लोगों को भ्रमित करती है। हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना में लोगों ने कांग्रेस को जिताया और आज कांग्रेस को भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटी झूठ का पुलिंदा है जो कभी पूरा होने वाली नहीं है। गौरव गौतम ने कहा कि मोदी जी वादा करते हैं, उन्हें गारंटी के साथ पूरा करते हैं। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन मिल रहा है। आयुष्मान और चिरायु कार्ड के जरिए गरीब लोगों का 5 लाख रुपये तक इलाज हो रहा है। पीएम मोदी ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए भी 5 लाख रुपये तक के इलाज की गारंटी दी है।
उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में खटाखट खटाखट 8500 रुपये का लालच देकर वोट बटोरा। संविधान और आरक्षण को भाजपा से खतरा बताकर मतदाताओं को गुमराह किया।
गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को नौकरी दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी है। कांग्रेस को चैलेंज करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस में दम है तो हिमाचल और तेलंगाना में किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदकर दिखाए। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग की चिंता करने वाली पार्टी है, समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। गौरव गौतम ने कहा कि पलवल में अच्छी सुविधाएं हों, अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर हों, बेहतर सड़कों के नेटवर्क हों,युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिये आने वाली 5 अक्टूबर को कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा से मुझे जिताकर विधानसभा में भेजने का काम करें।

गौरव गौतम ने वादा किया कि विधायक बनने के बाद पलवल की तरक्की के लिए वो दि रात काम करेंगे और पलवल का चहुँमुखी विकास करके दिखाउंगा ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!