Advertisement

श्री वैश्य अग्रवाल सभा ने घोषित किये 25 दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के कार्यक्रम

श्री वैश्य अग्रवाल सभा ने घोषित किये 25 दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के कार्यक्रम

पलवल-20 सितम्बर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

पलवल की प्रमुख समाजसेवी संस्था श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल ने 3 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक होने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह आयोजन के लिए 25 दिवसीय कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। सभा के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश ने बताया कि 3 अक्टूबर वीरवार को प्रभात फैरी 5 बजे प्रातः महाराजा अग्रसेन द्वार मीनार गेट से खेडेवालान धर्मशाला,शिवपुरी तक, हवन यज्ञ एवं भजन कीर्तन 10 बजे प्रातः महाराजा अग्रसेन सेवा सदन,ओमेक्स सिटी फेस -1,पलवल में, रविवार 6 अक्टूबर को हवन यज्ञ 10 बजे प्रातः सेठ चुन्नीलाल धर्मशाला,दरवार कुंआं,पलवल में जबकि दीपोत्सव 6 बजे सायं स्थान -महाराजा अग्रसेन द्वार मीनार गेट पर आयोजित किया जाएगा।


उन्होंने बताया रविवार 13 अक्टूबर रक्तदान शिविर 10 बजे प्रातः स्थान -महाराजा अग्रसेन सेवा सदन,ओमेक्स सिटी फेस -१ में होगा। गुरुवार 18 अक्टूबर को स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता 10 बजे प्रातः एवं मेहँदी रचे हाथ प्रतियोगिता 11 बजे प्रातः महाराजा अग्रसेन सेवा सदन,ओमेक्स सिटी फेस -1,में कराई जायेगी। शनिवार 19 अक्टूबर को पलवल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 10 बजे प्रातः से 1 बजे तक महाराजा अग्रसेन सेवा सदन,ओमेक्स सिटी में होगा जिसमें ह्रदय, पेट, लीवर, दिमाग, किडनी, कैंसर, सांस, चेस्ट,हड्डी,जोड़,आँख,नाक,कान,गला,स्त्री एवं अन्य सभी रोगों की फ्री जांच अकॉर्ड हॉस्पिटल के नामी विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा की जायेगी जबकि बी.पी.,ब्लड शुगर, ईसीजी, होमोग्लोबिन, पीएफटी (फेफड़ों की जांच),बीएमडी (हड्डी जांच) आदि के टेस्ट निशुल्क किये जायेंगें।
रविवार 27 अक्टूबर को परिवार एवं दीपावली मिलन एवं समापन समारोह प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक होगा। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का अनावरण समारोह एवं महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के दुसरे चरण के निर्माण का शिलान्याश भी किया जाएगा। तथा नव निर्वाचित विधायकों का नागरिक अभिनन्दन समारोह भी आयोजित होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!