Advertisement

ललितपुर : छुट्टी जा रहे मण्डलायुक्त ने पहले ललितपुर आकर अधिकारियों संग की बैठक।

www.satyrath.com

रिपोर्ट ललित नामदेव

  

जिला ललितपुर जगह बानपुर 

• चकबन्दी की शिकायत का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान कमिश्नर ने जांचे अभिलेख, ग्रामीणों से की बातचीत।

• छुट्टी जा रहे मण्डलायुक्त ने पहले ललितपुर आकर अधिकारियों संग की बैठक।

• भोले भाले गरीबों की सड़क किनारे वाली भूमि दबंग ग्रामीणों को नापने के आरोप।

www.satyrath.com

बानपुर (ललितपुर) : ग्राम बानपुर की चकबंदी प्रक्रिया के दौरान नपाई में बड़े पैमाने पर अनियमितता संबंधी शिकायतों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेने के बाद अफसरों में खलबली मच गयी। छुट्टी जाने की तैयारी कर रहे मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने जनपद आकर अफसरों से मामले को समझा। फिर बानपुर में चौपाल लगा ग्रामीणों से बातचीत करके स्थितियों को जांचा परखा।गांवों के प्रत्येक खेत तक आने जाने के मार्ग बनाने, इधर उधर बिखरे खेतों को एक स्थान पर करने के साथ ही जनोपयोगी कार्यों के लिए अस्पताल, हाट बाजार, स्कूल, कालेज, खेल मैदान, पंचायत भवन आदि के लिए भूमि आरक्षित करने को चकबंदी प्रक्रिया अमल में लायी जाती है। यूं तो यह प्रक्रिया किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद है लेकिन भ्रष्टाचार के चलते यह ग्रामीण के शोषण का हथियार बन चुकी है। जनपद स्थित बानपुर ग्राम पंचायत की चकबंदी प्रक्रिया 30 सितंबर 1988 में प्रारम्भ हुई थी। लगभग पैंतीस वर्ष की लंबी अभिलेखीय प्रक्रिया के पश्चात मौके पर चक नापे जाने लगे हैं। नापजोख की इस कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीण विभागीय अफसरों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उनके मुताबिक दबंग ग्रामीणों से फीलगुड करके अफसर उनको गरीबों की सड़क किनारे वाली जमीन नाप रहे हैं। कई किसानों के खेतों में बने घर, कूप, बंधी, नलकूप दूसरे ग्रामीणों को दे दिए गए।

किसी को कम और किसी को रकबे से ज्यादा जमीन नापी जा रही है। इससे आक्रोशित किसानों ने चकबंदी अधिकारियों से विरोध दर्ज कराया लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद पीड़ित किसानों ने लखनऊ का रुख किया और मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर उनको समस्या से अवगत कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे से जांच आख्या मांगी। सीएम कार्यालय से दिशा निर्देश मिलते ही छुट्टी पर जा रहे मंडलायुक्त ललितपुर आए। लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में उन्होंने प्रशासनिक व चकबंदी अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद बानपुर गांव जाकर चौपाल में ग्रामीणों व शिकायतकर्ताओं से बात करके नकी समस्या को समझकर अफसरों को निस्तारण के निर्देश दिए। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे व जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने ग्रामीणों को पारदर्शी ढंग से चक आवंटन की प्रक्रिया के लिए आश्वस्त किया।

सत्यार्थ न्यूज से बानपुर संवाददाता ललित नामदेव की रिपोर्ट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!