Advertisement

अयोध्या : मिल्कीपुर में आज एक जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी।

रिपोर्टर : संतोष कुमार पाण्डेय 

सत्यार्थ न्यूज़ अयोध्या 

दिनांक : 19/09/2024

• मिल्कीपुर में आज एक जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी

अयोध्या मिल्कीपुर : सीएम योगी बृहस्पतिवार को फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस बार वे यहां एक हजार करोड़ से भी अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर उपचुनाव में जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं को देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा भी करेंगे। वह 10:40 पर मिल्कीपुर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। एक बजे तक मिल्कीपुर में ही रहेंगे।सीएम अयोध्या में कुल 83 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें विधानसभा मिल्कीपुर की कुल 40 परियोजनाएं हैं, जिनकी कुल लागत 4975.06 लाख है। जनपद में 8283.43 लाख की 37 अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। लोकार्पित परियोजनाओं के अंतर्गत नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति की 21, लोक निर्माण विभाग की 15 परियोजनाएं सम्मिलित हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!