Advertisement

धामपुर में आरंभ हुआ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव

धामपुर में आरंभ हुआ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव

रिपोर्टर -इश्तियाक अली जिला बिजनौर

प्रथम दिन नगर में निकल गई कलश यात्रा

धामपुर। धर्म नगरी धामपुर की अग्रणी धार्मिक संस्था गुरु कृपा सुंदरकांड सेवादल की ओर से आज मंगलवार से प्रारंभ हुए सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के पहले दिन नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली गई । जिसमें बड़ी संख्या में शामिल भगवान कृष्ण एवं राधा रानी के भक्त परिवारों ने भजनों एवं जयकारों से निर्धारित मार्गो को राधा कृष्णमय बना दिया। जबकि कलश यात्रा में शामिल 251 महिलाओं ने अपने सिरों पर मंगल कलश धारण किए हुए कृष्ण एवं राधा नाम का जाप किया । कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच चल रहे श्री धाम वृंदावन से पधारे परम संत श्री लवदास जी महाराज नगर वासियों को दर्शन लाभ प्राप्त कराते हुए आशीर्वाद प्रदान करते चल रहे थे । कलश यात्रा का नगर में अनेकों स्थानों पर स्वागत भी किया गया । बड़ी मंडी स्थित राजगढ़ वालों की धर्मशाला से प्रारंभ हुई। इस विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ सामूहिक पूजन से किया गया । जिसके मुख्य यजमान विवेक अग्रवाल संदीप अग्रवाल संजीव कुमार प्रखर अग्रवाल अशोक अग्रवाल कैलाशचंद मित्तल दीपक अग्रवाल नरेंद्र सिंह आदि रहे जिन्होंने परिजनों सहित पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पालिका परिषद धामपुर के अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह एवं पालिका सभासद पुरुषोत्तम अग्रवाल तथा चांदपुर से पधारे अजय कुमार मित्तल को जय जयकार के बीच पटका पहनाकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस विशाल कलश यात्रा का नेतृत्व करने वालों में गुरु कृपा सुंदरकांड सेवा दल के सभी सेवादारों के अलावा मुख्य रूप से संकट मोचन श्री सिद्धेश्वर बालाजी धाम के महंत राहुल अग्रवाल जी महाराज एवं डॉक्टर एके सक्सेना आचार्य डॉक्टर दिनेश चंद्र भारद्वाज शामिल रहे। इसके अतिरिक्त पंडित हर्षवर्धन शर्मा महंत मोतीलाल शर्मा धार्मिक संस्था श्रीमद् हनुमत भक्ति प्रचार मंडल के संरक्षक जगदीश लाल अरोड़ा अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल महासचिव मास्टर सुनील कुमार तथा कोषाध्यक्ष मनोज रस्तोगी प्रवेश कुमार मिश्रा निखिल अरोड़ा राम प्रकाश वर्मा प्रीतम सिंह सैनी विजय कुमार शर्मा तथा श्री हरि संकीर्तन मंडल के संस्थापक एवं महंत पीयूष अग्रवाल तथा पंकज अग्रवाल श्रीमद् हनुमत सेवा समिति के संस्थापक सुभाष चंद्र कौशिक एवं संरक्षक पंकज भटनागर तथा सरदार महेंद्र सिंह सलूजा आराधक अध्यक्ष डॉक्टर अनुज कुमार वर्मा नमिता वर्मा मुन्नी देवी सैनी धार्मिक संस्था श्री राधे हरि संकीर्तन मंडल के संस्थापक एवं महान विजय प्रकाश वर्मा तथा उप महंत अजय प्रकाश वर्मा ग्राम जैतरा की प्रधान सुनीता देवी चौहान सुमन चौहान हरिश्चंद्र सैनी कैटर्स मिथिलेश शर्मा मुनिया बहन जी मनोज कात्यायन रेखा कात्यायन महेश अग्रवाल प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर कालिया वाला के पुजारी पंडित पारसनाथ, आदि ने भी विशाल कलश यात्रा में अपने सहयोगियों के साथ सहभागिता की । कलश यात्रा में उच्चरित हो रहे भजनों पर श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर भावपूर्ण नृत्य भी किए। कलश यात्रा का मार्ग मे बड़ी मंडी के समाजसेवी व्यापारी निखिल कुमार जैन , आयुष कुमार जैन, की ओर से भव्य स्वागत किया गया । जिसमें अनेक व्यापारी बंधुओ ने अपनी सेवा भावना प्रदर्शित की । फल चौक पर राम बाबू सर्राफ तथा सुधीर कुमार अग्रवाल सर्राफ के अलावा सभी प्रमुख सर्राफा व्यापारियों के परिवारों की ओर से स्वागत हुआ। जबकि मुख्य बाजारों में अनेक स्थानों पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कलश यात्रा का पुष्प वर्षा मिष्ठान वितरण एवं जल सेवा से स्वागत किया पंजाबी कॉलोनी के श्री गुरु नानक मार्ग पर गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ,तथा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट, एवं सचिव सरदार गुरुचरण सिंह चावला के संरक्षण में सभी प्रमुख पदाधिकारियो एवं सदस्यों ने कलश यात्रा का स्वागत किया निर्धारित मार्ग की परिक्रमा के बाद उक्त विशाल कलश यात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग स्थित शुभम मंडप पर पहुंच कर संपन्न हुई, जहां सभी मंगल कलश पूर्ण विधि विधान के साथ व्यास पीठ के समक्ष स्थापित कर दिए गए शुभम मंडप में 18 सितंबर से 24 सितंबर तक नित्य प्रति दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक परम संत श्री लव दास जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे । गुरु कृपा सुंदरकांड सेवा दल के सभी सेवादारों ने धर्म नगरी धामपुर के विभिन्न भागों तथा आसपास के ग्रामों के श्रद्धालु परिवारों से परिजनों सहित नित्य प्रति नियमित रूप से कथा स्थल पर पहुंचने का आवाहन भी किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!