Advertisement

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस पर कई आयोजनों में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

www.satyarath.com

• मुख्यमंत्री नें रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, वितरित किये फल…

www.satyarath.com

१. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस पर कई आयोजनों में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

२. मुख्यमंत्री नें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होनें की कामना।

www.satyarath.com

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नें शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने मरीजों को फल भी वितरित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। शिव प्रसाद गुप्त मडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल के अस्थि रोग विभाग के महिला वार्ड में मरीजों को फल वितरित किया। मुख्यमंत्री नें सभी का हालचाल भी जाना।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल, विधायक नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!