Advertisement

मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण स्थित कांग्रेस शिविर का उद्घाटन एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों के सम्मान समारोह का आयोजन

मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण स्थित कांग्रेस शिविर का उद्घाटन एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों के सम्मान समारोह का आयोजन कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की अध्यक्षता में हुआ शिविर का उद्घाटन हुआ

मुहम्मद आमिर राजा
हाथरस उत्तरप्रदेश

हाथरस मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण स्थित कांग्रेस शिविर का उद्घाटन एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों के सम्मान समारोह का आयोजन कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की अध्यक्षता में हुआ शिविर का उद्घाटन पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने किया संचालन स्टार प्रचारक राजा रंगीला ने किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित को शॉल उड़ाकर एवं राहुल गांधी जी का छवि चित्र भेंट कर सम्मान व स्वागत किया योगेश दीक्षित ने कहा कि उन्हें दाऊ बाबा के इस मेले में आने का अवसर बारंबार मिलता है यह मेरे लिए सौभाग्य की

बात है और इस पावन स्थल पर स्थित अपने कांग्रेस शिविर में सभी कांग्रेसियों को मेले की शुभकामनाओं के साथ-साथ हम यह प्रण लें एक तरफ मेला जो आपसी मेल का है वहीं राहुल गांधी जिनका सोच है आपसी मेल और इस मेल को बनाए रखें और देश को मजबूत बनाएं इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी एवं अतिथियों का भी स्वागत किया गया जिनमें अलीगढ़ महानगर के पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विवेक उपाध्याय आदि का स्वागत हुआ इस अवसर पर बीना गुप्ता एडवोकेट हरिशंकर वर्मा कपिल नरूला संतोष उपाध्याय गिर्राज सिंह गहलोत पंडित अविनाश सिंह पचोरी जयशंकर पाराशर पंडित ऋषि कुमार कौशिक मनमोहन अग्रवाल आदि मौजूद थे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!