Advertisement

सुसनेर : प्रतिमा विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन।

www.satyarath.com

दिनांक : 18.9.2024

दिन : मंगलवार  

सत्यार्थ न्यूज 

रिपोर्टर मनोज कुमार माली सुसनेर 

• प्रतिमा विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन।

• गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के नारे लगे।

www.satyarath.com

सुसनेर नगर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गत 7 सितंबर को शुरू हुए 10 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का आज गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही समापन हो गया। 10 दिनों तक रंग बिरंगी रोशनी के बीच भक्ति गीतों से सजे पूजा पंडालों में देर शाम सन्नाटा छा गया। युवाओं ने जिस उत्साह के साथ जगह-जगह पूजा पंडाल बनाकर प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की उसी उत्साह और अगले वर्ष फिर आने की उम्मीद के साथ भगवान गणेश को प्रस्थान भी कराया। विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक गणेश पंडालों में भगवान गणेश की मूर्ति विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना कर 10 वे दिन 17 सितंबर को गणेश प्रतिमा का विसर्जन को लेकर गुरुवार को नगर के अंदर प्रतिमाओं पंडालों सार्वजनिक स्थलों घरों पर स्थापित की गई थी जहां विसर्जन की तैयारी सुबह से ही पंडालों में देखने को मिला| गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ नारे भक्त गणों द्वारा लगाई जा रही थी। जुलूस आतिशबाजी बैंड बाजे के साथ निकल गई और साथ ही पूरे नगर की झांकियां एक साथ स्टेट बैंक चौराहे पर एकत्रित होकर पिपलिया नानकार में प्रतिमा विसर्जित किया गया। इस दौरान प्रशासन की उत्तम व्यवस्था व्यवस्थित रही ताकि किसी विकास की कोई जनहानि ना हो इसके लिए प्रशासन ने भारी जिम्मेदारी भारी बर ती गई।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

रात्रि 9:00 बजे तक गणेश प्रतिमाओं का बाबा रामदेव मंदिर जमुनिया रोड स्थित इसी इस गणेश झांकी में सुसनेर नगर के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने अपने साथियों के साथ महा आरती की एवं धर्म का लाभ लिया जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष राकेश जैन ग्रुप वाला, शहीद कई अन्य,हजारों लोग एकत्रित होकर एकता की मिसाइल कायम करते हुए झांकी के साथ-साथ चले जिसमें बच्चे बूढ़े महिलाएं सभी साथ रहे

विसर्जन स्थलों का प्रबंध

नगर के विभिन्न स्थलों सार्वजनिक स्थलों पर व घर घर विराजे विघ्नहर्ता स्थापित छोटे बड़े प्रतिमाओं का विसर्जन प्रतिमा का विसर्जन किया गया जहां पिपलिया नानकार बांध पर पानी की व्यवस्था लाइट व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई थी जिससे भक्तजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई|

पुलिस रही मुस्तैद

गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन को लेकर सुसनेर थाना प्रभारी सहित अन्य मुख्य अनु विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहेस्थलों पर पुलिस सुरक्षा बल के विशेष व्यवस्था बनाई गई थी जो किसी प्रकार की भक्तजनों को बांध तक लाने ले जाने किसी तरह का विसर्जन करने में परेशानी नहीं हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!