Advertisement

सोनभद्र -*थाना रायपुर में पीस कमेटी की बैठक की गई आयोजित-*

*थाना रायपुर में पीस कमेटी की बैठक की गई आयोजित-*

 

*क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर ने शांति सौहार्द पूर्ण त्योवहार मनाने की अपील की*

 

 

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

आगामी होली पर्व एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 22.02.2026 को थाना रायपुर पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। *बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर* द्वारा की गई। बैठक में स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों एवं विभिन्न धर्मगुरुओं की सहभागिता रही। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि होली एवं रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें तथा त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। रायपुर थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी धर्मगुरुओं एवं नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में आमडी़ह ग्राम पंचायत में होली का को लेकर कुछ समस्या सामने आई जिसमें वहां मौजूद अधिकारियों ने मौके पर जाकर निस्तारण कराने का आस्वासन दिया

बैठक में उपस्थित अशोक प्रधान प्रतिनिधि बनबहूआर असोक सिंह निजाम अलि मोहन महेश पटेल अमरजीत पुर्व प्रधान तैयब अंसारी सेमरिया आदि लोग उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!