Advertisement

महराजगंज : नया जिला होगा फरेन्दा फरेन्दा-नौतनवा-कैंपियरगंज को मिलाकर अलग जिला बनाने की तैयारी, शासन के पत्र से बढ़ी राजनितिक हलचल।

www.satyarath.com

• नया जिला होगा फरेन्दा फरेन्दा-नौतनवा-कैंपियरगंज को मिलाकर अलग जिला बनाने की तैयारी, शासन के पत्र से बढ़ी राजनितिक हलचल।

www.satyarath.com

महराजगंज जिले की तहसील फरेन्दा और नौतनवा तथा गोरखपुर जिले की तहसील कैंपियरगंज को मिलाकर जनपद-फरेन्दा नया जिला बनने की तैयारी जोर शोर से चल रही है

तीन तहसील को मिलाकर एक जिला बनाने की तैयारी को देखते हुए; राजनितिक हलचल बढ़ गयी है। नौतनवा, फरेन्दा मे खुशी लहर देखा जा रहा है मोबाईल की घन्टी चारों तरफ बज रही है। लोग एक दुसरे को मिठाई खिला रहे हैं।

खबर के मुताबिक महराजगंज जिले की तहसील फरेन्दा और नौतनवा तथा गोरखपुर जिले की तहसील कैंपियरगंज को मिलाकर जनपद-फरेन्दा बनाये जाने की चर्चा काफी तेज है। मिली जानकारी के मुताबिक इस संबंध में लखनऊ से गोरखपुर तक पत्राचार शुरु हो चुका है।राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव ने एक पत्र इस बाबत गोरखपुर के जिलाधिकारी को लिखा है और इस संबंध में अपनी आख्या एवं सुस्पष्ट संस्तुति गोरखपुर के मंडलायुक्त के माध्यम से शासन को भेजने को कहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!