Advertisement

अम्बेडकरनगर : नगर पंचायत जहाँगीरगंज में स्थित श्री जय मां दुर्गा जी एवं डॉ०बी०आर०अम्बेडकर प्रा०विद्यालय लीलावती के प्रांगण में विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि से नवनिर्मित शिक्षण कक्ष का उद्घाटन।

www.satyarath.com

• नगर पंचायत जहाँगीरगंज में स्थित श्री जय मां दुर्गा जी एवं डॉ०बी०आर०अम्बेडकर प्रा०विद्यालय लीलावती के प्रांगण में विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि से नवनिर्मित शिक्षण कक्ष का उद्घाटन।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

अम्बेडकरनगर– नगर पंचायत जहाँगीरगंज में स्थित श्री जय मां दुर्गा जी एवं डॉ०बी०आर०अम्बेडकर प्रा०विद्यालय लीलावती के प्रांगण में विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि से नवनिर्मित शिक्षण कक्ष का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त रहें।

www.satyarath.com

प्रबन्धक निर्भय सिंह ने अपने सहयोगी साथियों के साथ मुख्य अतिथि विधायक त्रिभुवन दत्त का फूल मालाओं से स्वागत किया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि बगैर शिक्षा के कोई भी इंसान आगे नहीं बढ़ सकता।शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास होता है।बगैर शिक्षा के कोई भी इंसान ऊंचाई के बुलंदियों को नहीं छू सकता है।बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने एक संदेश दिया था कि सर्व समाज के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है शिक्षा रूपी ताकत जिसके पास रहेगी वही आगे बढ़ेगा।मुख्य अतिथि विधायक त्रिभुवन दत्त ने छात्र/ छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।संचालन रूपेश सिंह ने किया।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

इस मौके पर प्रधानाचार्य संगीता सिंह,जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद,विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव,पूर्व सदस्य जिला पंचायत महेंद्र यादव,सपा नेता अजय गौतम एडवोकेट,प्रधानगण संजीव सिंह,अजीत गौतम,लालता प्रसाद वर्मा एवं कृष्ण कुमार पाण्डेय,सुरेन्द्र गौतम,हरिश्चंद वर्मा,अनिल कुमार,बाकेलाल गौतम,रोशनलाल गौतम,सुबास गौतम,अन्नू कनौजिया,विनोद कुमार,ध्रुवराज आदि भारी संख्या में छात्र/छात्राए मौजूद रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!