विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे गणपति महोत्सव में

विदिशा नगर व ग्रामीण अंचलों में गणेश चतुर्थी से ही जगह-जगह पंडालों में बप्पा की झांकी लगाई गई हैं। अलग-अलग चौक चौराहों पर कई थीम में गणपति बप्पा विराजे हुए हैं। जिनमें लगातार भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। ऐसे ही एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हुए।

मप्र के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पहलाद पटेल आज शाम एक स्कूल में चल रहे गणेश उत्सव में शामिल हुए। उनके सामने बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मंत्री प्रहलाद पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस उम्र में बच्चों को जो भी शिक्षा और संस्कार दिए जाते हैं वह पूरी उम्र उनके साथ रहते हैं। बच्चों को संस्कारी बनाए जाने की यही उम्र है।

यहां स्कूल परिवार द्वारा उन्हें शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पूर्व में भी शीर्ष पर थी, वर्तमान में भी शीर्ष पर है और आगामी समय में भारत की यही संस्कृति और परंपरा पूरी दुनिया को दिशा दिखाने का काम करेगी।


















Leave a Reply