Advertisement

शहडोल गोहपारू पुलिस के द्वारा की गई पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई

शहडोल गोहपारू पुलिस के द्वारा की गई पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई

आरोपियों के कब्जे से चार नाग भैंस एव पिकअप वाहन जप्त

शहडोल से राजेश कुमार यादव की रिपोर्ट

शहडोल थाना गोहपारू क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 9,9 24 को रात्रि चेक गस्त के दौरान भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशिया को क्रूरता पूर्वक भरकर मेन रोड गोहपारू तरफ से रीवा जा रहा है सूचना पर गोहपारू पुलिस पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते मेन रोड पर पहुंचकर घेराबंदी की कुछ समय पश्चात पीकप वाहन क्रमांक यूपी 70 jt 1042 आता दिखा पुलिस को देखते ही चालक को छोड़कर भाग गया जिसकी तलाश कर गिरफ्तार किया गया

उक्त चालक से पूछताछ करने पर वाहन स्वामी चालक ने अपना नाम अकील खान पिता उस्लिम खान निवासी हरो खेरहाट खुर्द बारा प्रयागराज उत्तर प्रदेश का होना बताया पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें से कुल चार नग भैंस क्रूरता पूर्वक बंधे हुए बरामद हुए जिनसे संबंधित दस्तावेज मांगने पर दोनों आरोपियों द्वारा कोई भी वैद दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए जिस पर गोहपारू पुलिस के द्वारा मुक्त मवेशीयो एव पीकप वाहन सहित जप्त कर आरोपियों एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध गोवंश प्रतिशेध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोहपारू के नेतृत्व मे सहायक उप निरीक्षक विद्यासागर एव आरक्षक मोनू शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!