Advertisement

बीकानेर-1.तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल हुए दो युवक आज मामला दर्ज 2.46 वर्षीय युवक लापता। परिजनों ने दर्ज करवाई थाने में गुमशुदगी दर्ज।

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल हुए दो युवक आज मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कल्याणसर के पास 27 अगस्त को हुई दुर्घटना का आज मुकदमा दर्ज करवाया गया है। अशोक कुमार पुत्र मोहन राम जाट, निवासी राजेडु, ने पुलिस में दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर श्रीडूंगरगढ़ से राजेडु जा रहा था। जब वे ऊपनी और कल्याणसर के बीच स्कूल के पास पहुंचे तब एक तेज रफ्तार काले रंग की कैंपर गाड़ी (RJ 10GA 6863) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अशोक कुमार और उसका साथी बाइक से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामाजिक संस्था की एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई रविंदर सिंह को सौंपी गई है।

2.श्रीडूंगरगढ क्षेत्र से 46 वर्षीय युवक लापता। परिजनों ने दर्ज करवाई थाने में गुमशुदगी दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बिग्गा गांव से कल एक युवक घर से शहर जाने का कहकर निकला था और वापस घर नहीं पहुंचा है। युवक के भाई ईश्वर राम गुरुडा द्वारा श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है जिसमें बताया कि उसका 46 वर्षीय भाई कोजाराम घर से पत्नी व बच्चों को शहर जाने का कहकर निकला था लेकिन अब तक घर नहीं पहुंचा है। सत्यार्थ न्यूज श्री डूंगरगढ़ के जागरूक पाठको से निवेदन है की इस युवक को जहा भी देखे तुरंत पुलिस थाने में जानकारी देवे। घर वाले चिंतित है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!