Advertisement

नगर पंचायत सुवंसा के नौडेरा डीह में धूम धाम से मनाया जा रहा है गणपति पूजन

गौरा/सुवंसा
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)

नगर पंचायत सुवंसा के नौडेरा डीह में धूम धाम से मनाया जा रहा है गणपति पूजन


गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा नगर पंचायत के नौडेरा डीह गांव में मां नौडेरा दाई धाम पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर बड़ी धूम धाम से गणपति की मूर्ति स्थापना के साथ गणपति पूजन की शुरुवात की गई। इस मौके पर पंडाल में उपस्थित पुजारी ने क्षेत्र के लोगों के स्वस्थ , खुशहाली और विकास की मनोकामना के साथ पूजन अर्चन शुरू किया। इस मौके पर सैकड़ों को संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे। पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। मां नौडेरा दाई धाम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति पूजन बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!