Advertisement

शाहपुरा के नाहरसागर में सेल्फी लेते युवक बहा-*तलाश जारी

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा राजस्थान
अब्दुल सलाम रंगरेज

शाहपुरा के नाहरसागर में सेल्फी लेते युवक बहा-*तलाश जारी

पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में तालाब व नदियां उफान पर है। उम्मेदसागर व नाहर सागर बांध की चादर भी चलने से लोग भ्रमण के लिए बांधों पर जा रहे हैं। शनिवार को नाहर सागर बांध की रपट पर सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक बह गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र रतनलाल कीर 30 वर्ष निवासी सरदारपुरा शनिवार शाम को अपने दोस्तों के साथ नाहर सागर बांध पर पहुंचा। वहां जाकर वह सेल्फी लेने लगा। इस दौरान वह बांध पर चादर चलने वाले पॉइंट पर पहुंचा, जहां उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। वहां पर मौजूद लोगों ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे। सूचना पर स्थानीय प्रशासन के साथ तहसीलदार अनिल चौधरी फुलिया कला थाना प्रभारी देवराज सिंह मौके पर पहुंचे। और सर्च प्रांरभ कराया। एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया है। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान शुरू नहीं हो पाया रविवार को फिर से तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा। सर्चिंग में शंकर लाल, कालू कीर, लक्ष्मण, लाला राम, रामेश्वर कीर, ग्राम विकास अधिकारी जगदीश, पटवारी रामेश्वर, सभी प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।अभी तक तलाश जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!