* दीक्षांत परेड हेतु भव्य एवं अनुशासित पूर्वाभ्यास सम्पन्न-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र के परेड ग्राउंड में आज दिनांक 23.04.2026 को आगामी दीक्षांत परेड समारोह (Passing Out Parade) के सफल एवं गरिमामयी आयोजन के दृष्टिगत भव्य पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) सम्पन्न कराया गया।
प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों द्वारा अद्वितीय अनुशासन, समर्पण एवं उत्साह का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात मार्च पास्ट में रिक्रूट्स ने बैंड की मधुर धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक एवं प्रभावशाली तालमेल का प्रदर्शन प्रस्तुत किया, जो उनकी कड़ी प्रशिक्षण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष उदाहरण रहा।
तैयारियों की गहन समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश-*
निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उनके उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में कर्तव्यनिष्ठ, सजग एवं जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया गया। आगामी मुख्य समारोह को त्रुटिहीन, भव्य एवं गरिमामयी बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को परेड ग्राउंड की समुचित व्यवस्था, अतिथियों के सुव्यवस्थित बैठने, यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधन, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री ऋषभ रूणवाल, क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री चारु द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर, प्रतिसार निरीक्षक सोनभद्र मो0 नदीम, आरटीसी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।















Leave a Reply